बसिया के 88 गांव सूखे के चपेट में
बसिया प्रखंड में औसत से कम वर्षा होने के कारण ओकबा ममरला, पोकटा, बनई, कुम्हारी, लुंगटू, पंथा, बसिया, कोनबीर, कलिगा, मोरेंग, आरया, इटाम और तुरंबुंगा पंचायत के कुल
बसिया : बसिया प्रखंड में औसत से कम वर्षा होने के कारण ओकबा ममरला, पोकटा, बनई, कुम्हारी, लुंगटू, पंथा, बसिया, कोनबीर, कलिगा, मोरेंग, आरया, इटाम और तुरंबुंगा पंचायत के कुल 88 गांव के किसान सूखे का मार झेल रहे हैं। इस प्रखंड में 14 हजार 675 हेक्टेयर भूमि में धान रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके विरूद्ध 12 हजार 602 हेक्टेयर में आच्छादन हुआ था। वर्षा नहीं होने के कारण पचास प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शैलेश प्रसाद यादव भी स्वीकार करते हैं कि इस साल फसलों का काफी नुकसान हुआ है। रिर्पोट बनाकर जिला मुख्यालय को भेज जा रहा है जिसमें पंचायतवार क्षति का आकलन होगा। महिला विकास मंडल द्वारा बैठक कर प्रशासन से सामूहिक मुआवजा भुगतान की मांग की गई है। जल्द ही महिला मंडल के अध्यक्ष ललिता केरकेट्टा और सचिव विमला देवी के नेतृत्व में सभी गांव के किसान प्रतिनिधियों द्वारा अंचलाअधिकारी को क्षतिपूर्ति मुआवजा के लिए आवेदन दिया जाएगा।