महिलाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली
पालकोट : महिला मंडल के सदस्यों ने रविवार को समुचित पोषण की महत्व से लोगों को अवगत करान
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:32 PM (IST)
पालकोट : महिला मंडल के सदस्यों ने रविवार को समुचित पोषण की महत्व से लोगों को अवगत कराने को लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली कंदर्प उवि के मैदान से निकाली गई और बस स्टेंड में समापन किया गया। महिलाएं पोषण अभियान आंदोलन और हर घर पोषण कार्यक्रम की जानकारी दी। महिलाएं इस अभियान को जन अभियान के रूप में लेकर घर घर जा कर गर्भवती महिलाओ व नवजात बच्चों के लिए कुपोषण दूर करने संबंधित जानकारी देने की लोगों से अपील की गई। मौके पर माधुरी देवी, सावित्री देवी, मनोरमा देवी, लाली देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी आदि शामिल थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें