शांतिपूर्ण वातावरण में निकाली गई ताजिया
घाघरा : घाघरा में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सड़कों पर ताजिया
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:30 PM (IST)
घाघरा : घाघरा में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सड़कों पर ताजिया निकाली गई। जिसमें मुस्लिम समुदाय के अलावे अन्य समुदाय के लोगों ने भी ताजिया जुलूस में शामिल हुए। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां पर सभी धर्म की समानता के साथ इज्जत की जाती है। जिस तरह से घाघरा में शांतिपूर्ण ढंग से सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर मुहर्रम मनाया यह पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। मौके पर बॉबी भगत, अनिरुद्ध चौबे, अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद गुप्ता, बीडीओ जयपाल सोए, ¨बदेश्वर साहू, भोला खान, मुमताज खान, चांद खान सहित कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें