करमा पूर्व संध्या पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रायडीह : जय किसान हाई स्कूल के खेल मैदान में मंगलवार को डाडहा पड़हा रायडीह के तत्वा
रायडीह : जय किसान हाई स्कूल के खेल मैदान में मंगलवार को डाडहा पड़हा रायडीह के तत्वावधान में कर्मा पर्व के पूर्व संध्या पर कर्मा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि गुमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बैरागी उरांव, विशिष्ट अतिथि राजी पड़हा के दीवान राजू उरांव एवं पादा पड़हा के दीवान खुदी भगत दुखी ने पचो चाला एवं स्व कार्तिक उरांव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। बैरागी उरांव ने कहा कि करम झारखंड की एक प्रमुख त्योहार है। कार्यक्रम के रायडीह प्रखंड के डाडा पड़हा से संबंधित अतखा पड़हा के 30 सांस्कृतिक खोडहा दल एवं 20 अन्य खोड़हा दल अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ आये हुए थे और अपने दल के साथ सांस्कृतिक नृत्य गीत कार्यक्रम पेश किया। इस मौके पर जिप सदस्य चोकेंद्र ¨सह, प्रमुख इस्माइल कुजूर, प्रेम प्रसाद, लालो राय, कमलेश झा, मनोज एक्का, सुशील उराव, पारस नाथ, उरांव, राजू उरांव आदि उपस्थित थे।