कुरकुरा के शहीदों का होगा सम्मान : हेमंत सोरेन
कामडारा : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कुरकुरा के शहीदों की श्
कामडारा : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कुरकुरा के शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाने दी जाएगी। शहीदों को भरपूर सम्मान मिलेगा। कुरकुरा नरसंहार के 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए झामुमो नेता व पूर्व मुख्यमंत्री ने यह विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि अपराध के खिलाफ लोगों ने अपनी शहादत दी थी। लोगों का मकसद शांति की स्थापना था। इस कारण से शहीद हुए लोगों को पूरा-पूरा सम्मान दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि यह विडंबना है कि जो लोग झारखंड राज्य बनने का विरोध कर रहे थे। वहीं लोग आज झारखंड की गद्दी पर आसीन हैं और आदिवासियों को शोषण करने पर आमदा है। उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार को पूंजीपतियों को सरकार करार देते हुए कहा कि यह सरकार गरीब विरोधी है। सरकार से गरीबों का भला नहीं हो रहा है। हमारी जमीन लूटने की कोशिश की जा रही है। तरह-तरह के कानून बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के जन विरोधी कानून का विरोध करते आ रही है। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर सरकार विधायकों की सदस्यता समाप्त कराती है। लेकिन हमारा संघर्ष थमने वाला नहीं है। जनता हमारे साथ है। उन्होंने जल जंगल जमीन को बचाने के लिए सांमत वर्ग से जिन लोगों ने शहादत दी है उनके सपनों को साकार करने का प्रयास जारी रहेगा। विधायक पौलूस सुरीन ने कहा कि भाजपा की सरकारी पूंजीपतियों के इशारे पर नाच रही है। यह सरकार गरीबों की नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के 14 करोड़ के ऋण माफ किए गए और गरीबों पर बोझ लादा गया। पूर्व विधायक भूषण तिर्की और अमित महतो ने राज्य सरकार को गरीब विरोधी बताया। कुरकुरा नरसंहार कांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ग्राम सभा यूनियन परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।