साइबर क्राइम की ठगी का शिकार हुई युवती
गुमला : शहर के दुंदुरिया निवासी छवि रानी साइबर क्राइम का शिकार हुई है। ग्लोबल इंडिया
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 09:58 PM (IST)
गुमला : शहर के दुंदुरिया निवासी छवि रानी साइबर क्राइम का शिकार हुई है। ग्लोबल इंडिया नाम कंपनी द्वारा काम दिलाने के नाम पर 14 हजार 800 रुपये की ठगी कर ली है। पीड़िता ने इसकी शिकायत सदर थाना में की है। शिकायत में कहा है कि चार जुलाई को अखबार में विज्ञापन देखकर संबंधित कंपनी में जाब के लिए काल किया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन व अन्य कार्यों के नाम राशि खाता में डालने की बात कही। राशि डालने के बाद पुन: राशि डालने की बात कही जाने लगी। पीड़िता को शक होने पर जब कंपनी के लोगों से पड़ताल की तो पता चला कि कंपनी इस तरह का ठगी करने का काम करता है। पीड़िता ने संबंधित बैंक खाताधारी पर कार्रवाई करते हुए जमा की गई राशि वापस कराने का अनुरोध किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें