जो सवर्ण हित में बात करेगा वही देश में राज करेगा :सूरजदेव
गुमला : नवगठित सवर्ण संघर्ष समिति के नव मनोनीत अध्यक्ष संयोजक सूरजदेव ¨सह ने कहा है कि सवर्ण
गुमला : नवगठित सवर्ण संघर्ष समिति के नव मनोनीत अध्यक्ष संयोजक सूरजदेव ¨सह ने कहा है कि सवर्ण समुदाय की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं होगा। जो सवर्ण हित की बात करेगा वही देश में राज करेगा। डीएसपी रोड स्थित बाबू वीर कुवंर ¨सह समृति भवन में रविवार को संपन्न सवर्ण समुदाय की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सूरजदेव ¨सह ने यह आह्वान किया। देश में सवर्णों की हो रही उपेक्षा के खिलाफ क्षत्रिय महासंघ के पहल पर रविवार को ब्राह्मण, क्षत्रिय, ब्रह्मषि और चित्रगुप्त समाज की संयुक्त बैठक यमुना पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी समुदाय के वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए सवर्ण समुदाय के इतिहास और अतीत की तुलनात्मक अध्ययन करते हुए सूरज देव ¨सह के इस पहल की सराहना की और सभी समुदाय के लोगों ने एक स्वर में सवर्ण संघर्ष समिति का गठन करने, आर्थिक आधार पर आरक्षण्तय करने और उपेक्षा पूर्ण व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति से सूरजदेव ¨सह को संघर्ष समिति का संयोजक बनाया गया और संयोजक मंडल में रामसागर ¨सह, निरंजन शर्मा, सुनील कुमार, अजय किशोर, शिव कुमार प्रसाद अमर, नागेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, विकास श्रीवस्तव, अनूप चन्द्र अधिकारी, प्रो.बीएन पांडेय, कार्तिकेश्वर मिश्रा, अशोक कुमार पांडेय मुकुल, लाल केशव नाथ शाहदेव, विजय बहादुर ¨सह, रवीन्द्र कुमार ¨सह, जगनारायण ¨सह, शांतनु ¨सह आदि को नामित किया गया।