गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ ..
गुमला : गुमला में चार दिवसीय गणपति महोत्सव रविवार को नगर कीर्तन के साथ पवित्र सरोवर में विसर्जित कर
गुमला : गुमला में चार दिवसीय गणपति महोत्सव रविवार को नगर कीर्तन के साथ पवित्र सरोवर में विसर्जित कर दिया गया। पवित्र सरोवर में विसर्जन के साथ ही गणपति महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। गुमला के ब्लू डायमंड सोसायटी, महावीर चौक सहित अन्य स्थानों में स्थापित गणपति की प्रतिमा के साथ भक्तों ने नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में शामिल गणपति के भक्तों ने बैंड पार्टी के धुन में थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ. के नारे लगा रहे थे और भक्ति गीतों में झूम रहे थे। ब्लू डायमंड सोसायटी की प्रतिमा के साथ भक्त तिरंगा लहरा रहे थे। बैंड बाजे में श्रद्धालु झूम रहे थे। महावीर चौक पूजा समिति के श्रद्धालुओं के गणपति जुलूस में मेहमान गायक एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गा रहे थे। भक्ति गीत में लोग झूमते हुए सरावोर थे। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिसई रोड के छठ तालाब में प्रतिमा का विसर्जन के साथ ही गणपति महोत्सव संपन्न हो गया।