नंबर प्लेट लगाकर राशि वसूली करनेवाला धराया
सिसई : भरनो प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रो के मकान पर स्थायी मकान नबंर प्लेट लगा कर प्रत्येक मका
सिसई : भरनो प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रो के मकान पर स्थायी मकान नबंर प्लेट लगा कर प्रत्येक मकान से 30 रूपया वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश भरनो सिसई के भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने करते हुए प्लेट लगा रहे व्यक्ति को पकड़कर ली गई राशि वापस कराया। कार्य करने का आदेश लिखित रूप से जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में बीडीओ व भरनो थाना प्रभारी के हस्ताक्षर थे। इसी पत्र को लेकर प्लेट लगाने का काम किया जा रहा था। इसकी सूचना भरनो प्रखंड के भड़गांव गांव के ग्रामीण ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्रर साहु ,भरनो प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल गुप्ता सांसद प्रतिनिधि मुना शाही प्रखंड महामंत्री बसंत यादव विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मी नरायन यादव का कहना है कि सरकार जनता के लिए निश्शुल्क कार्य कर रही है।