हाथियों ने गिराया घर, चट कर गए अनाज
संवाद सूत्र,जारी: जारी प्रखंड के सिकरी पंचायत के डांडटोली गांव में तीन जंगली हाथियों के
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 09:52 PM (IST)
संवाद सूत्र,जारी: जारी प्रखंड के सिकरी पंचायत के डांडटोली गांव में तीन जंगली हाथियों के दल ने शुक्रवार की रात में तीन घरों को ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार की रात में लगभग साढ़े आठ बजे विश्वनाथ उरांव के घर पर हाथियों के दल ने हमला कर दिया और उनके घर को क्षतिग्रस्त करते हुए रखे गए पचास किग्रा. चावल को चट कर गया। उसी क्रम में हाथियों के दल ने तेंबु उरांव के गोरा धान और बदाम तथा झिलकू उरांव के गोरा धान को रौंद दिया। सिकरी के मुखिया सवित्री टोप्पो ने मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें