खेल से बच्चों का होता है शारीरिक व मानसिक विकास
गुमला: संत अन्ना उच्च विद्यालय पुगु गुमला में शनिवार को खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस
गुमला: संत अन्ना उच्च विद्यालय पुगु गुमला में शनिवार को खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सि. ललिता ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल जरूरी है। खेल से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता से जहां अनुशासन का भाव जागता है वहीं बच्चों में छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती है। खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपना कैरियर भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ी अभ्यास करें और एक बेहतर खिलाड़ी बनें। मौके पर विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। मौके पर विद्यालय में स्वच्छ ही सेवा अभियान के तहत अभियान चलाया गया। बच्चों को स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छ रहना जरुरी है। गंदगी से बीमारी फैलती है। इसलिए अपने घर व आस पास के परिवेश को हमेशा स्वच्छ रखने का प्रयास की जानी चाहिए। इस अवसर पर सिलबेस्टर, संदीप, संजय, महेश, समीर, सि. स्टेला, सि. लवली, सि. बनिता, एलिस, अंजना, कुसुम, अनिमा, सुशीला, निशिता, रंजनी, पौलिना, असरिता आदि मौजूद थे।