Move to Jagran APP

युवा शक्ति से ही राष्ट्र का निर्माण संभव : राज श्रीवास्तव

चैनपुर: प्रदेश भाजयुमो के महामंत्री राज श्रीवास्तव ने कहा है कि उनके संगठन का हर सदस्य भाज

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 09:40 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:40 PM (IST)
युवा शक्ति से ही राष्ट्र का निर्माण संभव : राज श्रीवास्तव
युवा शक्ति से ही राष्ट्र का निर्माण संभव : राज श्रीवास्तव

चैनपुर: प्रदेश भाजयुमो के महामंत्री राज श्रीवास्तव ने कहा है कि उनके संगठन का हर सदस्य भाजपा का सच्चा सिपाही है। चैनपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित जिला भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते हुए श्रीवास्तव ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के सहयोग से पंचायत और प्रखंड में हर बूथ पर भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने बैठक में शामिल भाजयुमो के सदस्यों से देशहित में काम करने का आह्वान किया। कहा कि आप जब एकजुट होकर काम करेंगे तो विकास को गति मिलेगी और पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसलिए भाजयुमो कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी के लिए कमर कस लें और लोकसभा हर शीट भाजपा की झोली में डालने का काम करें। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग की देश को नई दिशा और दशा दे सकता है। उन्होंने युवाओं से अपनी शक्ति को पहचानने और भाजयुमो को नई पहचान देने की अपील की। कार्यकर्ताओं से गांव में जाने और लोगों को सरकार की उपलब्धियों एवं सरकार के नीतिगत फैसले को जनता से अवगत कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजयुमो के अध्यक्ष मिशिर कुजूर ने कहा कि लोक सभा चुनाव की तैयारी में भाजयुमो कार्यकर्ता लग गए हैं। बूथ स्तर पर कार्यकऱताओं को जोड़ने का काम किया ज रहा है। बूथों को सशक्त करना भाजयुमो का काम है। देश को आगे ले जाने के लिए सोच की जरुरत है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दीपक केसरी, जिला महामंत्री अवधेश प्रताप शाहदेव, यशंवत ¨सह ,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी ,महामंत्री संजय नायक, नीरज शर्मा ,मनोहर बडाईक ,कौशल साहू ,विकास ¨सह, संतोष ¨सह, विकास कुमार ,नीरज मौर्य, अर¨वद मौर्य ,संतोष केशरी ,बालकेश्वर ¨सह ,शौरभ कुमार, संदीप ¨सह ,प्रकाश ¨सह, प्रमोद ठाकुर ,चन्द्र किरण देवी सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद थे ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.