प्राथमिक उपचार दिवस पर लोगों को किया गया जागरुक
गुमला: विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विलिवर्स चर्च टुकुटोली में जागरुकता
गुमला: विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विलिवर्स चर्च टुकुटोली में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फादर बी ¨मज ने कहा कि आज हम विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मना रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरुक होना चाहिए। अपने घर में फर्स्ट एड कीट रखना चाहिए। इसके अलावा वाहनों में व यात्रा के समय भी इसे रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी लोग अपने घरों में फर्स्ट एड कीट नहीं रखते हैं। इसके कारण उन्हें थोड़ा परेशानी जरुर होती है। मौके पर आस पास के गांवों के बीच फर्स्ट एड कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर फर्स्ट एड कीट में उपलब्ध सामग्री के उपयोग व रखरखाव के बारे भी जानकारी दी गई। लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरुक किया गया।
मौके पर डीकन नूतन तिग्गा, संतोष केरकेटटा, फुलेतर तिगगा, निस्तार सांगा, देवपाल र्तिी, शिबू लोहरा, चरकू ¨कडो , सीता कुजूर, रतन हेमरोम, मुनु कड़ा, ललिता डांग, रिव उरांव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।