किसानों के बीच किया गया पौधे का वितरण
भरनो : कृषि कल्याण अभियान 2018 के तहत आकांक्षी ग्राम भरनो प्रखंड के कुम्हरों में जिला उद्यान विभाग,
भरनो : कृषि कल्याण अभियान 2018 के तहत आकांक्षी ग्राम भरनो प्रखंड के कुम्हरों में जिला उद्यान विभाग, बागवानी मिशन द्वारा प्रशिक्षण सह पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूजा केसरी ने 100 किसानों के बीच 500 पौधे का वितरण किया। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य ने कहा कि किसान पौधरोपण करें और इसका संरक्षण करें। पौधरोपण से जहां पर्यावरण के लिए बेहतर होता है। वहीं ये पौधे बड़े होकर हमारी जरुरतों को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा समय समय पर पौधे के संरक्षण के लिए मार्गदर्शन मिलता रहेगा। मौके पर केवीके के उद्यान वैज्ञानिक सुनील कुमार व विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ दीपक कुमार द्वारा भी किसानों को किचन गार्डेन, आम, अमरुद, पपीता, आदि पौधों को लगाने उसका संरक्षण करने की जानकारी दी। किसानों को केचुआ खाद बनाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। मौके पर काफी संख्या में किसान मौजूद थे।