Move to Jagran APP

झारखंड के हित में भूमि अधिग्रहण बिल : स¨वद्र

गुमला : राष्ट्रपति द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण बिल झारखंड राज्य के हित में है। इससे झारखंड का न केवल

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 09:07 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 09:07 PM (IST)
झारखंड के हित में भूमि अधिग्रहण बिल : स¨वद्र
झारखंड के हित में भूमि अधिग्रहण बिल : स¨वद्र

गुमला : राष्ट्रपति द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण बिल झारखंड राज्य के हित में है। इससे झारखंड का न केवल विकास होगा। बल्कि जिनकी भूमि है उन्हें भी लाभ होगा। गुरुवार को शक्ति मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष स¨वद्र कुमार ¨सह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों के लिए भूमि की जरुरत है। लेकिन राज्य में अंग्रेजी हुकूमत के समय बना कानून से जमीन का हस्तांतरण आदि में काफी परेशानी हो रही थी। इससे विकास प्रभावित हो रही थी। भूमि अधिग्रहण बिल के लागू होने से रैयतों से भूमि लेने में सुविधा होगी। विकास के कार्य होंगे। रैयतों को भी भूमि का अच्छा दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा यहां जनता को दिग्भ्रमित कर अपना उल्लू सीधा करने का काम किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन कर लागों को गुमराह किया जा रहा है। समय समय पर आंदोलन कर इस संशोधित बिल को खारिज कराने में जुटी है। लेकिन इस संशोधित बिल से राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। इसके लिए आम लोगों को भी जागरुक होने की जरुरत है। विपक्षियों के नापाक इरादों को समझने की जरुरत है। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री यशवंत कुमार ¨सह, नगर अध्यक्ष संजय कुमार साहु, जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर प्रसाद, अनूप अधिकारी, नगर महामंत्री शशिकांत शर्मा उर्फ मांगु शर्मा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.