गुमला में हाथियों को भगाने निकले ग्रामीण की गई जान, सूंड़ में लपेटकर आधा किलोमीटर दूर ले गया हाथी; गांव में दहशत
गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र में हाथियों के झुंड को भगाने के दौरान एक ग्रामीण निकोलस तोपनो को हाथी ने ...और पढ़ें
HighLights
गुमला में हाथी ने ग्रामीण निकोलस तोपनो को कुचला।
ग्रामीण हाथियों के झुंड को भगाने का प्रयास कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, गुमला। कामडारा थाना क्षेत्र की सरिता पंचायत के बुरुहातु गांव स्थित सुकरा टांड़ में सोमवार की देर रात हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान बुरुहातु निवासी निकोलस तोपनो (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में करीब 15 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान सोमवार की रात करीब एक बजे हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी क्रम में निकोलस तोपनो हाथी की चपेट में आ गए। हाथी ने उन्हें अपनी सूंड़ में लपेटकर करीब आधा किलोमीटर दूर तक ले गया और कुचलकर मार डाला। इतना ही नही शव को क्षत विक्षप्त कर डाला।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। सोमवार की सुबह वन विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। विभाग की ओर से मृतक के स्वजन को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही एक सप्ताह के भीतर मुआवजे की शेष राशि देने की बात कही गई।
इस ग्रामीणों का गुस्सा वन कर्मी पर टूटा। ग्रामीणों कहा कि कई दिनों हाथी गांव में देर डेल हुए है इसके बाद भी वन विभाग कइयों नही भगाया। हाथियों के झुंड की मौजूदगी से आसपास के गांवों में भय का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के करीब न जाएं और उन्हें भगाने के लिए खुद जोखिम न उठाएं। विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
