पुलिया के नीचे ट्रक, चालक घायल
जानमाल की क्षति नहीं यहां अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं संवाद सूत्रघाघरा शुक्रवार देर रात ए
जानमाल की क्षति नहीं, यहां अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं
संवाद सूत्र,घाघरा : शुक्रवार देर रात एक बारह चक्का भारी मालवाहक ट्रक घाघरा के नवडीहा पुलिया में गिर गया। हालांकि इस दुर्घटना में जान माल की क्षति नहीं हुई। चालक को हल्की चोट लगी। कांग्रेस नेता शिव कुमार भगत के अनुसार रात के लगभग 12 बजे ट्रक पुलिया के नीचे गिरा है। उन्होंने घटना की सूचना घाघरा पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित निकाल लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक ने बताया कि वह पटना से राउरकेला के लिए सरकारी काम में ग्रिल खिड़की का सामान लेकर जा रहा था। पुल के ऊपर सड़क में बने बड़े बड़े गड्ढे के कारण स्टेयरिग फेल हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। ज्ञात हो कि नौडीहा पुल सड़क में पिछले 2 वर्षों से गड्ढे बने हुए हैं। इसी गड्ढे के चपेट में आने से टांगर शिकवा गांव के दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड का एक युवक का भी मौत हो चुका है। इसके अलावा कई दुर्घटनाएं भी हुई है। कांग्रेस पार्टी के सिमडेगा प्रभारी शिव कुमार भगत टुनटुन ने कहा कि एनएच विभाग व ठेकेदार की लापरवाही को पत्र लिखकर सरकार को अवगत कराया जाएगा। इस घटना से पूर्व भी कई खतरनाक घटनाएं घट चुकी है इस पुल पर बावजूद इसके विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही दोषियों कार्रवाई करने की भी मांग की जाएगी।