वज्रपात से चार मवेशियों की मौत
मंगलवार के दोपहर में हल्की बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से दीपिन लोंगा गांव के किसान सुधवा मुंडा के चार भैंसों की मौत हो गई। किसान सुधवा मुंडा ने अपने चारों भैंस को घर के समीप बांस के झुरमुट के समीप बांध कर रखा था। वज्रपात होने से चारों भैंस मर गए। इससे किसान को एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सूपा पंचायत की मुखिया पतिराम देवी ने किसान को आपदा प्रबंधन कोष से मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है। किसान ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
भरनो : दीपिन लोंगा गांव के किसान सुधवा मुंडा के चार मवेशियों की मौत मंगलवार के दोपहर में हल्की बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। किसान सुधवा मुंडा ने अपने चारों भैंस को घर के समीप बांस के झुरमुट के समीप बांध कर रखा था। वज्रपात होने से चारों भैंस मर गए। इससे किसान को एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सूपा पंचायत की मुखिया पतिराम देवी ने किसान को आपदा प्रबंधन कोष से मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है। किसान ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।