रबी फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों से आह्वान
विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषि कल्याण अभियान के तहत द्वितीय चरण के कार्यक्रम का आयोजन भागीडेरा गांव में किया गया। रबी के फसल विस्तार में किसानों की अभिरूचि जगाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक मृंत्युजय कुमार ने कहा कि रबी फसल का लाभ उठाना चाहिए। जमीन की उर्वरा शक्ति को बचाए रखने के लिए जैविक खादों के उपयोग पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि आय को दोगुना करने के लिए किसानों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन और मत्स्य पालन पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। किसानों को गो पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन करने की सलाह दी गई। ऐसा करने से रोजगार व आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर बीटीएम नीरज कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।
बसिया : विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कृषि कल्याण अभियान के तहत द्वितीय चरण के कार्यक्रम का आयोजन भागीडेरा गांव में किया गया। रबी के फसल विस्तार में किसानों की अभिरूचि जगाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक मृंत्युजय कुमार ने कहा कि रबी फसल का लाभ उठाना चाहिए। जमीन की उर्वरा शक्ति को बचाए रखने के लिए जैविक खादों के उपयोग पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि आय को दोगुना करने के लिए किसानों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन और मत्स्य पालन पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसानों को गो पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन करने की सलाह दी गई। ऐसा करने से रोजगार व आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर बीटीएम नीरज कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।