Move to Jagran APP

केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल : सुखदेव

बसिया, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत मंगलवार को वन विश्रामगार परिसर बि

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 07:51 PM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल : सुखदेव
केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल : सुखदेव

बसिया, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत मंगलवार को वन विश्रामगार परिसर बसिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओ से राजनीतिक नहीं सामाजिक बनने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने हर गांवों में जाकर भाजपा सरकार के गलत नीतियों को जनता को अवगत कराने कराने की बात कहीं। कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आज सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल,डीजल के बढ़ते मूल्य से महंगाई आसमान छू रही है। इससे हर तबका परेशान है। सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों की वजह से माहौल विषाक्त होता जा रहा है। इस सरकार में अल्पसंख्यक प्रताड़ित हो रहे हैं। प्रमाण पत्र पाने के लिए पिछड़ा वर्ग के बच्चे-बच्चियां परेशान हैं। उन्होंने राफेल सौदा पर भी केंद्र सरकार को घेरा। सरकार गरीब किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रोशन बरवा,प्रदेश प्रवक्ता शिवकुमार भगत, लोहरदगा जिला कार्यकारी अध्यक्ष आलोक साहू,शुशील कुमार होता,प्रखण्ड अध्यक्ष अभय चौधरी, पालकोट प्रखण्ड अध्यक्ष गुड्डू गुप्ता,जीप सदस्य चैतु उरांव,अकील रहमान,पंकज ¨सह,दिनेश साहू,मन्तजिर खान,जगदेव नायक ,इलियस बा डुंडडुंग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.