Move to Jagran APP

शिक्षा के बिना संभव नहीं है विकास : किरण माला

,भरनो : जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बड़ा ने कहा की महिलाएं समाजिक जागरूकता के लिए कार्य

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 07:15 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 07:15 PM (IST)
शिक्षा के बिना संभव नहीं है विकास : किरण माला
शिक्षा के बिना संभव नहीं है विकास : किरण माला

,भरनो : जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बड़ा ने कहा की महिलाएं समाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रही हैं। लेकिन सच तो यह है कि शिक्षा के बिना सबकुछ अधूरा है। शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। करौंदाजोर पंचयात के लोण्डरा गांव में मंगलवार को जेएसएलपीएस द्वारा संचालित आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन करते हुए किरण ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपने बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षा और सामाजिक मूल्यों के प्रति महिलाओं में जागरूकता लाएं। सामाजिक कुरीतियों का त्याग करें। तभी समाज का विकास संभव हो सकेगा। जिप अध्यक्ष किरण माला बड़ा, प्रमुख बसन्ती कुमारी और जिप सदस्य चन्द्रशेखर उरांव ने संयुक्त रूप से कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पहले सखी मंडल की महिलाओं ने अतिथियों का पारंपरिक रीति रिवाज से माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख बसन्ती कुमारी ने कहा कि सरकार एनआरएलएम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई योजनाएं चला रही हैं। महिलाएं इसका लाभ उठाएं। उन्होंने सभी लोगों से नशापान,डायन-बिसाही, दहे•ा प्रथा, छुआछूत, देह व्यापार जैसे कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। मौके पर जीप सदस्य चन्द्रशेखर उरांव ने कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में कम नही हैं। मौके पर अजय बेहरा,फूलमणि केरकेटा,बिरसा उरांव,बुधमनी उरांव,सुनीता देवी,सरिता देवी,मालती देवी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.