पुल निर्माण स्थल पर अपराधियों का उत्पात, मजदूरों को पीटा
अपराधियों ने मजदूरों को पीटा और ट्रैक्टर आग के हवाले कर दिया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 16 Jul 2017 01:05 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 01:08 PM (IST)
गढ़वा, जेएनएन। घाघरा थाना क्षेत्र के गुटवा कोयल नदी में बन रहे पुल निर्माण स्थल पर अपराधियों ने फायरिंग की। इस दौरान अपराधियों ने मजदूरों को भी पीटा। ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। साथ में दो मिक्सर मशीन व जेनरेटर को पुल से नीचे गिरा दिया।
अपराधी एक दर्जन मोबाइल भी लूट कर ले गए। बाद में पुल निर्माण कार्य बंद करने का धमकी देकर चले गए। इस घटना के बाद से लोगों में भय है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें