झारखंड: गुमला में पिता ने पुत्र की हत्या कर शव जमीन में गाड़ा, आरोपित गिरफ्तार Gumla News
Jharkhand. मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र हमेशा मारपीट करता रहता था। शुक्रवार की रात भी उसके साथ मारपीट कर रहा था।
गुमला, जासं। गुुमला थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव में शुक्रवार की रात बंधन उरांव ने अपने ही 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप उरांव को बहंगी से मार कर मौत के घाट उतार दिया। मारने के बाद उसी रात शव को कोयल नदी के किनारे ले जाकर गाड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद गुमला थाना की पुलिस रविवार को भंडरिया गांव पहुंची और प्रदीप उरांव के हत्यारोपी पिता बंधन उरांव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर कोयल नदी के किनारे से मृतक का शव भी बरामद कर लिया है।
एसडीपीओ नागेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर, बंधन उरांव का कहना है कि प्रदीप उन लोगों के साथ हमेशा मारपीट करता रहता था। शुक्रवार की रात भी उसके साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान मैं गुस्सा में आ गया और पानी भरने वाला बहंगा चलाकर मार डाला। इससे उसकी मौत हो गई।