Move to Jagran APP

झारखंड: गुमला में विषाक्त भोजन से बाप-बेटे की मौत, गंभीर हालत में 3 लोगों को भेजा रिम्‍स

मृतकों में गोन्दे उरांव 55 वर्ष उसका बेटा अर्जुन उरांव 10 वर्ष शामिल हैं। गंभीर हालत में फुलमनी उराईन 50 एतवारी कुमारी 18 और सुकरो कुमारी 13 वर्ष को रिम्‍स भेजा गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 09:32 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 04:26 PM (IST)
झारखंड: गुमला में विषाक्त भोजन से बाप-बेटे की मौत, गंभीर हालत में 3 लोगों को भेजा रिम्‍स
झारखंड: गुमला में विषाक्त भोजन से बाप-बेटे की मौत, गंभीर हालत में 3 लोगों को भेजा रिम्‍स

गुमला, जासं। गुमला जिले के भरनो थाना के महुगांव टंगराटोली गांव में विषाक्त भोजन करने से बाप बेटा की मौत हो गई और परिवार के तीन अन्य सदस्य गभीर रूप से बीमार हैं। गंभीर रूप से बीमार तीनों लोगों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। मरने वालों में 55 वर्षीय गोंदे उरांव और उसका दस वर्षीय पुत्र अर्जुन उरांव के नाम शामिल हैं। गंभीर रूप से बीमार लोगों में इसी परिवार के 50 वर्षीया फुलमनी उरांव, 18 वर्षीय एतवारी कुमारी और 13 वर्षीया सुकरो कुमारी के नाम शामिल है। घटना की जानकारी मिलने पर भरनो पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घर की छानबीन भी की। जिसमें कीटनाशक दवा बरामद हुई है। दवा का नाम फोरहेट है। इस दवा का उपयोग फसल में कीड़े मकोड़े लगने से रोकने में होता है।

loksabha election banner

परिवार के सदस्यों ने छिलका रोटी खाया था
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात में चावल आटा से छिलका रोटी बनाया था। उसी छिलका रोटी को सभी लोगाें ने चाय के साथ खाया था। खाना खाने के बाद परिवार के सभी पांच सदस्य सो गए थे। देर रात बालक अर्जुन के पेट में दर्द हुआ। उसका इलाज कराने के लिए गांव के एक डाक्टर के यहां उसे ले जाया गया। लेकिन डाक्टर ने अपने घर का दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसे एक ओझा गुनी से झाड़ फूंक करवाने ले जाया गया, लेकिन रात होने के कारण ओझा गुनी भी बाहर नहीं निकला। लोग उसे घर वापस ले आए। बाद में अर्जुन की मौत हो गई।

कुछ देर बाद गोंदे के पेट में दर्द हुआ। उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी भरनो पुलिस को दी। 108 एंबुलेंस मंगाकर गंभीर रूप से बीमार तीनों लोगों को भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। तीनों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने रिम्स रेफर कर दिया। इस घटना से महुगांव टंगराटोली में मातम पसरा हुआ है। आस पास के लोग वहां जमा हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.