दुर्गा पूजा समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान
ओम सिंह प्रदीप भगत आशीष साहु संजय राज संतोष साहु लक्ष्मी नारायण सिंह आदि शामिल थे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 09:59 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 09:59 PM (IST)
संवाद सूत्र,बिशुनपुर : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भिखारी भगत के नेतृत्व में गुरुवार को दुर्गा मंदिर परिसर एवं मेला टांड़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भिखारी भगत ने बताया कि मेला लगने के कारण मेला टांड़ में गंदगी लगी रहती है। लोगों को परेशानी होती है। सांसद समीर उरांव ने भी मेला स्थल पर कचरा के उठाव की पहल की। उसके बाद स्वच्छता अभियान आरंभ किया गया। लोगों ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। इस अभियान में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जगत ठाकुर, ओम सिंह, प्रदीप भगत, आशीष साहु, संजय राज, संतोष साहु, लक्ष्मी नारायण सिंह आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें