Move to Jagran APP

562 किशोर-किशोरियों का हुआ दृढ़ीकरण संस्कार

गुमला के गिरजा घर में हुआ संस्कार

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 07:45 PM (IST)
562 किशोर-किशोरियों का हुआ दृढ़ीकरण संस्कार
562 किशोर-किशोरियों का हुआ दृढ़ीकरण संस्कार

562 किशोर-किशोरियों का हुआ दृढ़ीकरण संस्कार

loksabha election banner

संवाद सूत्र,गुमला : गुमला के संत पात्रिक महागिरजाघर में शुक्रवार को 562 किशोर किशोरियों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया। गुमला धर्मप्रान्त के प्रशासक फादर लीनुस पिंगल एक्का ने किशोर किशाेरियों के लिए मिस्स अनुष्ठान कराया और येसु के संदेश से उन्हें अवगत कराया। कहा येसु ख्रीस्त के क्रूस मरण और स्वर्गारोहण के बाद उनके शिष्य डरे हुए थे और एक कमरे में बंद थे। उस समय येसु ने उन्हें बल और दृढ़ता प्रदान करने के लिए पवित्र आत्मा को भेजा। यह कलीसिया में पेंतेकोस्त का दिन कहलाता है जो बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। येसु के प्रारंभिक शिष्य उतने पढ़ें लिखे नहीं थे पर उसी पवित्रात्मा की सहायता से उन्होंने निडर होकर येसु के सुसमाचार का प्रचार किया जिस कारण आज पूरे विश्व में ख्रीस्त की ज्योति जल रही हैं।इस सुसमाचार को निडरता पूर्वक फैलाने में आप लोगों को भी अपने आज्ञाकारी जीवन से सुसमाचार प्रचार करना है और येसु ख्रीस्त की मृत्यु एवं पुनरुत्थान की गवाही देनी है।इस अवसर पर फादर जेरोम एक्का फादर प्रफुल्ल एक्का, जयंती तिर्की, फ्लोरा मिंज आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.