पत्थर से कूचकर किसान की हत्या
संवाद सहयोगी,गुमला: गुमला थाना क्षेत्र के कुलाबीरा बरटोली निवासी 40 वर्षीय किसान बिरसु अहीर उर्फ चरका की बीती रात अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। गुरुवार को गांव के जमा खड़िया के परती खेत पर शव होने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दिया। वह बुधवार को जमीन का रसीद कटाने के लिए गुमला मुख्यालय आया था। दिन भर गुमला में रहा। शाम को घर लौटने के दौरान उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के संबंध में मृतक के परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। परिजनों के अनुसार मारे गए बिरसु का किसी से दुश्मनी नहीं थी।
गुमला: गुमला थाना क्षेत्र के कुलाबीरा बरटोली निवासी 40 वर्षीय किसान बिरसु अहीर उर्फ चरका की बीती रात अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। गुरुवार को गांव के जमा खड़िया के परती खेत पर शव होने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दिया। वह बुधवार को जमीन का रसीद कटाने के लिए गुमला मुख्यालय आया था। दिन भर गुमला में रहा। शाम को घर लौटने के दौरान उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के संबंध में मृतक के परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। परिजनों के अनुसार मारे गए बिरसु का किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह खेती बारी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। हत्या की परिस्थितिजन्य कारणों और उसमें शामिल अपराधियों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। थानेदार राकेश कुमार ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि आरंभिक अनुसंधान में हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। मारे गए बिरसु का कोई आपराधिक इतहिास भी थाना में दर्ज नहीं है। पुलिस सभी पहलूओं पर गौर कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई की जल्द ही हत्या का उछ्वेन कर उसमें शामिल अपराधियों को दबोच लिया जाएगा।