कृष्णा गोप का मारा जाना पुलिस के लिए उपलब्धि
गुमला : रांची प्रक्षेत्र के डीआइजी एवी होमकर ने कहा है कि पीएलएफआइ का एरिया कमांडर कृ
गुमला : रांची प्रक्षेत्र के डीआइजी एवी होमकर ने कहा है कि पीएलएफआइ का एरिया कमांडर कृष्णा गोप के मारे जाने से कामडारा बसिया क्षेत्र को उग्रवाद से मुक्त कराने में मदद मिलेगी। शुक्रवार की शाम एसपी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डीआइजी ने यह दावा किया।
डीआइजी ने कहा कि पीएलएफआइ की वजह से क्षेत्र में सड़क निर्माण और विकास कार्य में बाधा आ रही थी। सड़क निर्माण में लगे मुंशी की हत्या इसका गवाह है। उन्होंने पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन कायम करने के लिए पुलिस लगातार खोजी अभियान चला रही थी। एक्शन टीम का गठन किया गया। एसपी अंशुमान कुमार निगरानी कर रहे थे। जिला मुख्यालय भी निगरानी में लगा हुआ था। कृष्णा गोप और उसके सदस्य क्षेत्र में लगातार बैठक कर विकास कार्य में बाधा डाल रहे थे और विधि व्यवस्था को बिगाड़ रहे थे। पुलिस ने उसे ¨जदा पकड़ने की कोशिश की। गुरुवार की रात में बोंडेकेरा गांव में एक खेत में कृष्णा गोप अपने ही गोली से मारा गया। दरअसल में पुलिस की टीम उसे पकड़ना चाह रही थी। वह पुलिस पर गोली चलाना चाह रहा था। दाव उल्टा पड़ गया। इसलिए वह अपने ही गोली से मारा गया। पुलिस को गोली चलाने की नौबत नहीं आयी। डीआईजी ने बताया कि वे एसपी के साथ स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया। गया है। जांच के लिए एसएफएल को लगाया गया है। मानवाधिकार के नियमों का पालन हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर हाल में उग्रवाद और नक्सलवाद को मुक्त करा कर रहेगी। उग्रवादी आत्मसर्पण करें या फिर गाली खाकर मरे। शनिवार को पुलिस लाइन गुमला में आइजी अभियान आशीष बतरा आएंगे और इस आपरेशन में शामिल जवानों को पुरस्कृत करेंगे।