मोदी को जाने नहीं देंगे, महा मिलावट को आने नहीं देंगे
मोदी को जाने नहीं देंगे और महा मिलावट को आने नहीं देंगे.यह संकल्प बुधवार को गुमला के ललित उरांव नगर भवन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर के आह्वान पर महिलाओं ने लिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूरज हैं। जुगनू के एकजुट होने से भी सूरज को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने महागठबंधन को महा मिलावट का संज्ञा देते हुए कहा कि हमें मिलावट की सरकार नहीं बल्कि एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी की सरकार चाहिए।
गुमला : मोदी को जाने नहीं देंगे और महा मिलावट को आने नहीं देंगे.यह संकल्प बुधवार को गुमला के ललित उरांव नगर भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर के आह्वान पर महिलाओं ने लिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरज हैं। जुगनू के एकजुट होने से भी सूरज को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने महागठबंधन को महा मिलावट का संज्ञा देते हुए कहा कि हमें मिलावट की सरकार नहीं बल्कि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार चाहिए। जिन्होंने मात्र पांच वर्षों में पचास से अधिक योजनाएं सिर्फ महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाने के लिए किया है। कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य का गठन किया है। वाजपेयी द्वारा गठित झारखंड राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के रघुवर दास सरकार के नेतृत्व में विकास कार्य प्रगति पर है। कमल ज्योति संकल्प अभियान 26 को
विजया रहाटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को घर-घर और जन जन तक पहुंचाना है इसके लिए महिला मोर्चा ने 26 फरवरी को अपने और लाभार्थियों के घरों में, बूथ और चौक चौराहों में रंगोली सजाएंगे और कमल ज्योति जलाकर लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प अभियान चलाएंगे। दो मार्च को महिलाएं बाइक रैली निकालेगी। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में चल रहे योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। संगठन को सशक्त बनाने में मजबूत स्तंभ होती है महिलाएं
केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि घर परिवार हो या फिर पार्टी संगठन, महिलाएं एक मजबूत स्तंभ के रूप में समाज में काम करती है। उनका दायित्व समाज परिवार को एक सूत्र में बांधना। पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी के सहयोग और आशीर्वाद से सफलता पूर्वक पांच वर्षों तक सरकार में रहकर महिलाओं के मान सम्मान के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की महिलाओं से आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक शिवशंकर उरांव, महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती देवी, प्रदेश अध्यक्ष आरती ¨सह, जिला अध्यक्ष सविन्द्र कुमार ¨सह ने केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में चल रहे योजनाओं की चर्चा की और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैल मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन काजल प्रधान ने की। इस अवसर पर सीमा पात्रा, अर्पणा गुप्ता, प्रिया ¨सह, गायत्री देवी, शकुंतला उरांव, रेखा, अर्चना, सावित्री देवी, अनिता देवी, हेमा गुप्ता, कंचन, फूदो देवी, हेमलता देवी, ललिता गुप्ता आदि शामिल थे।