ऑटो को ट्रक ने रौंदा, तीन मरे, एक दर्जन घायल
घाघरा : गुमला के एक्सीडेंटल जोन के नाम से कुख्यात देवाकी में बुधवार दोपहर एक ट्रक ने एक
घाघरा : गुमला के एक्सीडेंटल जोन के नाम से कुख्यात देवाकी में बुधवार दोपहर एक ट्रक ने एक ऑटो को बुरी तरह से रौंद दिया। इसमें ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं। जख्मी लोगों में आधा दर्जन से अधिक की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया है। कुछ घायलों को गुमला सदर अस्पताल में रेफर किया गया है। चार घायल ऑटो में एक घंटे तक फंसे रहे। गैस कटर लाकर इन घायलों को निकाला गया। बताया गया कि बिशुनपुर से ऑटो पर सवार होकर यात्री घाघरा आ रहे थे। उसी वक्त घाघरा से बिशुनपुर की ओर जा रहे खाली बाक्साइट ट्रक से ऑटो की सीधी भिडंत हो गई। घटना स्थल पर ही देवाकी गांव की सुगन देवी (55), गुटवा गांव के ¨वदेश्वर ¨सह (60) तथा एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में गुटवा गांव के जीतिया उरांव(55), निरंजन ¨सह (25), कोरी सरना गांव के अमर लोहरा(14), नेतरहाट निवासी अजय नगेशिया (25), कुइमू पाट के सोमारी उरांव व उसकी तीन वर्षीय पुत्री स्मृति सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें आधा दर्जन घायलों की स्थिति ¨चताजनक बनी हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी मणिलाल राणा, बीडीओ विजय कुमार सोनी, दीपक कुमार गुप्ता एवं अन्य समाजसेवियों ने घटना स्थल से घायलों को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की। कई घायलों के नाम की जानकारी इसलिए नहीं हो पाई है कि वे लोग बोलने की स्थति में नहीं थे।