Move to Jagran APP

अगुस्टिन तिर्की का हुआ पुरोहिताभिषेक

संवाद सूत्र चैनपुर चैनपुर के संत पीटर टोंगो चर्च में डीकन अगुस्टिन तिर्की का पावन पुरोहि

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 09:36 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 09:36 PM (IST)
अगुस्टिन तिर्की का हुआ पुरोहिताभिषेक
अगुस्टिन तिर्की का हुआ पुरोहिताभिषेक

संवाद सूत्र चैनपुर : चैनपुर के संत पीटर टोंगो चर्च में डीकन अगुस्टिन तिर्की का पावन पुरोहिता अभिषेक धार्मिक विधि विधान से शनिवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि गुमला धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष विषप पांल लकड़ा ने सभी धार्मिक विधि-विधान पूरा करते हुए डिकन अगुस्टीन तिर्की का पावन पुरोहिता अभिषेक किया। इस मौके पर ºीस्तीय विश्वासियों को संबोधित करते हुए बिशप पाल लकड़ा ने कहा कि पुरोहित का जीवन एक चरवाहा के रूप में व्यतीत होता है । पुरोहित परमपिता परमेश्वर के वचनों व संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। युवा साथी नशापान से नाता तोड़े और अपने धर्म समाज को आगे ले जाने में मदद करें। इससे पूर्व सभी आगंतुक अतिथियों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत करते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल तक ले गए। पवन पुरोहिता अभिषेक कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न गांव से आई महिलाओं ने आकर्षक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किए।

loksabha election banner

नव अभिषेक्त पुरोहित फादर अगुस्टीन तिर्की ने कहा कि उनकी छात्र जीवन से ही पुरोहित बनने की इच्छा थी। ईश्वर की कृपा के बदौलत ही वे पुरोहित नहीं बन पाए है। मौके पर मुख्य रूप से फादर जॉन शेखर ओ.एफ.एम., फादर डिसूजा, फादर भास्कर रेड्डी, फादर लेयोस फादर सागर, फादर फुलजेन्स फादर अजीत फादर अनिल खलखो, फादर दीनदयाल खलखो, फादर अल्फोन्स , फादर विपिन , फादर जेसुराज, फादर अरुण, फादर वेस्तर, फादर जुगल किशोर ,फादर आनंद ,फादर आदर्श, फादर प्रदीप, फादर तेज, फादर मनोहर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.