आधा दर्जन प्रदेशों से गुमला पहुंचे 341 प्रवासी मजदूर
संवाद सूत्रगुमला रविवार को भी आधा दर्जन से अधिक प्रदेशों से 341 प्रवासी मजदूर गुमला पहुंचे वहसंवाद सूत्रगुमला रविवार को भी आधा दर्जन से अधिक प्रदेशों से 341 प्रवासी मजदूर गुमला पहुंचे वह संवाद सूत्रगुमला रविवार को भी आधा दर्जन से अधिक प्रदेशों से 341 प्रवासी मजदूर गुमला पहुंचे वह संवाद सूत्रगुमला रविवार को भी आधा दर्जन से अधिक प्रदेशों से 341 प्रवासी मजदूर गुमला पहुंचे वह।
संवाद सूत्र,गुमला : रविवार को भी आधा दर्जन से अधिक प्रदेशों से 341 प्रवासी मजदूर गुमला पहुंचे वहीं सिमडेगा और पलामू के मजदूरों को भी दो बसों में भेजने का काम किया गया। विभिन्न प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूर गुमला नगर भवन में बने पंडाल में विश्राम कर रहे थे। सुविधा के अनुसार लोगों को नगर भवन में मेडिकल जांच कराने का काम किया जा रहा था। मेडिकल जांच में थर्मल स्क्रीनिग और स्वाब सैंपल लेने का काम किया गया। सैंपल लेने के बाद लोगों को जरूरत के अनुसार रेड जोन क्षेत्र से आए प्रवासी मजदूरों को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जा रहा था जबकि अन्य लोगों को होम क्वारंटाइन के लिए परामर्श दिया जा रहा था। जिला श्रम अधीक्षक एतवारी महतो ने बताया कि रविवार को केरल से 62, जामनगर गुजरात से 10, रेवड़ी गुजरात से चार, कांची पुरम से 38, अमनान से 17, पश्चिम बंगाल से 6, कांचीबाड़ा नेपाल से छह, अलवर से 11, उदूवी कर्नाटक से 20, गुड़गांव से नौ, चेन्नई से छह और महाराष्ट्र से आठ प्रवासी मजदूर गुमला पहुंचे हैं। महतो ने कहा कि सभी मजदूरों को भोजन करा दिया गया है। मेडिकल जांच कराने का काम किया जा रहा है। जांच के बाद लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन या होम क्वारंटाइन के लिए भेजा जाएगा।