विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएवी स्कूल में संस्कृत सप्ताह का उद्घाटन

By Edited By:
Published: Mon, 08 Aug 2016 10:37 PM (IST)

गुमला : डीएवी स्कूल गुमला में सोमवार को संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 1

News Article Hero Image

गुमला : डीएवी स्कूल गुमला में सोमवार को संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 13 अगस्त तक चलेगा। इस अवसर पर स्कूल की सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच संस्कृत संवाद, श्लोक वाचन, निबंध लेखन, प्रश्न प्रहर और गीता पाठ प्रतियोगिताएं होंगी।

सोमवार को श्लोक वाचन के साथ संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डीके महतो ने संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में शैक्षिक क्षमता का विकास होता है। प्रतिभा की पहचान होती है। धार्मिक प्रवृत्ति, सभ्यता और संस्कृति को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है। सातवीं कक्षा की छात्रा फतिमा फेयाज ने मधुर स्वर में संस्कृत श्लोक वाचन कर लोगों को आकर्षित किया। इस अवसर पर संस्कृत शिक्षक रामाकांत त्रिपाठी, दुर्गेश पाठक, चक्रधर मेहर आदि उपस्थित थे।