तेली जतरा में सामूहिक विवाह के 26 जोड़ियों का चयन, सूची जारी
बिशनपुर थाना अंतर्गत चेड़ा गांव निवासी दुपहरिया उरांव की 55 वर्षीय पत्नी मोहरी उरांव बज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाए जहां डॉक्टरों ने स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सादर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला बकरी चराने गांव से सटे खेतों पर गई थी तब ही लगभग 3:00 बजे हल्की बारिश के साथ चेड़ा गांव के समीप वज्रपात हुआ। जो महिला को अपनी चपेट में ले लिया इधर घटना के बाद अन्य चरवाहों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। [0
गुमला : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला द्वारा 13 फरवरी को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होने वाले वार्षिक जतरा में सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए आए आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद 26 जोड़ियों के आवेदन को समिति ने अपनी मंजूरी दे दी है। जिला अध्यक्ष राधामोहन साहु ने विवाह के लिए चयनित जोड़ियों की सूची गुरुवार को जारी कर दिया है।
तेली जतरा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान
बिशुनपुर : छोटानागपुरिया तेली समाज की बैठक शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर साहू की अध्यक्षता में रेहे टोली गांव में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव ¨बदेश्वर साहू मुख्य रूप से उपस्थित हुए। जहां अतिथियों द्वारा रहे टोली गांव निवासी राम प्रसाद साहू को प्रदेश केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। बैठक में 13 फरवरी को गुमला में आयोजित वार्षिक महाजतरा में प्रखंड से समाज के लोगों को भारी संख्या में भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर केंद्रीय सचिव ¨बदेश्वर साहू ने कहा कि 5 जिलों में तेली जाति के लोगों का आरक्षण शून्य कर दिया गया है इस विषय पर भी 13 फरवरी को मंच में पुरजोर तरीके से अपनी बातों को रखा जाएगा। मौके पर समाज के प्रखंड सचिव ¨बदेश्वर साहू कोषाध्यक्ष दीप नारायण साहू संरक्षक ग्राम प्रसाद साहू उपाध्यक्ष तुलसी साहू केदार साहू प्रदीप साहू किशोर साहू सुंदर साहू साहित्य समाज की महिलाएं उपस्थित थे।