Move to Jagran APP

गुमला व बिशुनपुर से 12-12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

गुमला व बिशुनपुर विधानसभा के प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह्र आवंटित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 09:39 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:16 AM (IST)
गुमला व बिशुनपुर  से 12-12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
गुमला व बिशुनपुर से 12-12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

संवाद सहयोगी,गुमला: गुमला व बिशुनपुर विधानसभा के प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह्र आवंटित किया गया। गुमला विधानसभा से कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी चुमनु उरांव ने शनिवार को नाम वापस लिया। अब गुमला व बिशुनपुर विधानसभा से 12-12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। गुमला विधानसभा के 12 प्रत्याशियों के बीच निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार देव व बिशुनपुर के प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता सुषमा नीलम सोरेंग के द्वारा चिन्ह्र आवंटित किया गया।

loksabha election banner

गुमला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मिशिर कुजूर कमल फूल, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी के भूषण तिर्की तीर कमान, झारखण्ड विकास मोर्चा पार्टी के राजनील तिग्गा कंघा, जनता कांग्रेस पार्टी के दीपक धनवार को गन्ना किसान, झारखंड पार्टी के सरोज हेमरोम फलों से युक्त टोकरी, राष्ट्रीय देशज पार्टी के खुदी भगत दुखी को कैंची, जनता दल यूनाईटेड के प्रदीप उराँव ट्रैक्टर चलाता किसान, भारतीय ट्राईबल पार्टी के नीलाम्बर प्रकाश भगत ऑटो रिक्शा, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के विश्वनाथ उराँव बाल और हाँसिया, निर्दलीय प्रत्याशी शंकर राम किसान अलमारी, निर्दलीय प्रत्याशी प्लासिदियुस टोप्पो फुटबॉल एवं निर्दलीय प्रत्याशी जीतु खड़िया को एयरकंडीश्नर प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया। बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के अशोक उराव कमल, जनता कांग्रेस पार्टी के बलिराम उरांव गन्ना किसान, भारतीय ट्राईबल पार्टी भिनेश्वर भगत को ऑटो रिक्शा, जनता दल यूनाईटेड के कृपालता देवी उर्फ कृपालता मिज ट्रेक्टर चलाता किसान, बहुजन समाज पार्टी के रामचन्द्र भगत हाथी, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के चमरा लिडा तीर कमान, भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी के प्रत्याशी रोहित कुजूर को फुटबॉल, झारखण्ड विकास मोर्चा के प्रत्याशी महात्मा उरांव कंघा, निर्दलीय प्रत्याशी जोन उरांव टोप, निर्दलीय प्रत्याशी फुलमनी बाड़ा फलों से युक्त टोकरी, निर्दलीय प्रत्याशी मोहन भगत एयरकंडीश्नर एवं निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा पन्ना बैटरी टॉर्च प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.