विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोड्डा में छात्रा का वीडियो बनाने के शक में युवक की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:46 PM (GMT+05:30)

गोड्डा के बहुरिया गांव में एक युवक को छात्रा का वीडियो बनाने के शक में लोहे की रॉड से बेरहमी ...और पढ़ें

सदर अस्पताल में भर्ती

सदर अस्पताल में भर्ती

HighLights

  1. गोड्डा में युवक को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया।

  2. स्कूल छात्रा का वीडियो बनाने के शक में हुई यह घटना।

  3. घायल युवक सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती, पुलिस जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, गोड्डा। मोतिया ओपी क्षेत्र के बहुरिया गांव में एक छात्रा का वीडियो बनाने के आरोप में गांव के ही कुछ युवकों ने एक युवक की लोहे के रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी । जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

घायल युवक की पहचान बहुरिया गांव निवासी नीतीश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित नीतीश ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा का वीडियो बना लिया था। 

साथी ने बनाया था वीडियो

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तभी गांव के कुछ युवकों ने उस पर संदेह करते हुए लोहे के रड से जानलेवा हमला कर दिया। हमला कर सभी आरोपित वहां से निकल गए। घटना के बाद घायल अवस्था में पीड़ित को लेकर स्वजन मोतिया ओपी ले गए जहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

मोतिया ओपी पुलिस ने पीड़ित से लिखित आवेदन लिया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया। पिटाए युवक का कहना था कि उसके द्वारा किसी प्रकार का वीडियो नहीं बनाया गया था बल्कि उसके साथी ने बनाथा। इसके बाद भी बगैर पहचान किए उसकी पिटाई कर दी गई।