Move to Jagran APP

ससुराल में युवक ने लगाई फांसी

हनवारा थाना क्षेत्र के बैजाचक गांव में बुधवार की देर रात्रि 28 वर्षीय संजीव मंडल का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी शम्भू मंडल का पुत्र संजीव मंडल था। घटना की सूचना पाकर हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 06:29 PM (IST)
ससुराल में युवक ने लगाई फांसी
ससुराल में युवक ने लगाई फांसी

संवाद सहयोगी, हनवारा: हनवारा थाना क्षेत्र के बैजाचक गांव में बुधवार की देर रात्रि 28 वर्षीय संजीव मंडल का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी शम्भू मंडल का पुत्र संजीव मंडल था। घटना की सूचना पाकर हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव मंडल अपने ससुराल हनवारा थाना क्षेत्र के बैजाचक गांव में बुधवार की शाम आया था। वह पत्नी को मायके से वापस ले जाने के लिए यहां आया था। बताया जाता है कि संजीव मंडल ने रात्रि में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक की पत्नी रीता कुमारी ने बताया कि ससुराल में ही कुछ आपसी झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह दो दिन अपने मायके चली आई। बुधवार शाम को उसका पति संजीव मंडल भी आए और कहे कि तुम्हें घर ले जाने के लिए आए हैं। रात्रि में खाना खाकर सोने के लिए वे छत पर चले गए, हम नीचे थे। कहा कि उन्होंने छत के कमरे को अंदर से बंद कर लिया। पत्नी ने कहा कि इसके बाद वह अपनी मां को आवाज दी और हो हल्ला करना शुरू किया। आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजे को तोड़ कर कमरे के अंदर गया तो देखा कि फंदा से संजय मंडल झूल रहे है। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। मृतक की दो पुत्री है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.