जनाक्रोश रैली में शामिल होंगे 200 कार्यकर्ता
महागामा : भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को राजमहल हाउस में ह
महागामा : भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को राजमहल हाउस में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कमेटी द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रम नवीन मतदाता सम्मेलन, रक्तदान सूची, समरसता भोज के साथ साथ 11 अगस्त को कोलकाता में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन के पश्चिम बंगाल आगमन पर होनेवाली रैली में शामिल होने पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि गोड्डा से 200 युवा कार्यकर्ता ट्रेन से 10 अगस्त को पीरपैंती होते हुए बंगाल के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम प्रभारी पप्पू ठाकुर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह सक्षम हैं। ममता की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी मुरारी चौबे ने कहा संगठन एकता ही भाजपा और कार्यकर्ताओं की पहचान है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री ब्रजेश मंडल तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नितेश ¨सह ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अजय साह, प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र निराला, विधायक प्रतिनिधि सूरज जायसवाल, प्रभारी भोला पांडे, नगर अध्यक्ष नवीन महतो, जिला उपाध्यक्ष कुणाल ¨सह, मिथिलेश यादव, संदीप पंडित, विक्की साह, राम नरेश यादव, प्रभात जायसवाल, प्रदीप मंडल, दीपक ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, प्रणव ¨सह, प्रदीप मोहली, प्रवीण कुमार, सुदर्शन मंडल, मिथलेश ¨सह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।