Move to Jagran APP

सौतन की हत्या के जुर्म में महिला गिरफ्तार, जेल

बोआरीजोर थाना की पुलिस ने सौतन की हत्या के जुर्म में बिहार से एक महिला को गिरफ्तार कर जेल ेभेज दिया।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:02 PM (IST)
Hero Image
सौतन की हत्या के जुर्म में महिला गिरफ्तार, जेल

संवाद सहयोगी, बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना की पुलिस ने सौतन की हत्या के जुर्म में बिहार के सनोखर थाना क्षेत्र की महिला डोली देवी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त महिला ने चाकू से वार कर अपनी सौतन कुमकुम देवी को मौत के घाट उतार दिया था। बताया जाता है कि डोली देवी के पति अशोक सोनी ने कुमकुम देवी के साथ दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी डोली से संतान नहीं होने पर उसने कुमकुम देवी से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद कुमकुम देवी से उसे दो संतान हुई थी। घर में बराबर दोनों सौतन में लड़ाई झगड़ा होते रहता था तो दो-तीन वर्ष पूर्व अशोक सोनी सनोखर से बोआरीजोर आकर वहां मुख्य चौक के निकट सोना-चांदी की दुकान खोल दी और दूसरी पत्नी कुमकुम के साथ यहां भाड़े का मकान लेकर रह रहा था। वहीं पहली पत्नी सनोखर स्थित घर पर रहती थी। 18 जुलाई 2021 को बोआरीजोर में रह रही कुमकुम देवी को एक नकाबपोश महिला ने चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। कुमकुम देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आया कि नकाबपोश महिला कोई और नहीं, बल्कि कुमकुम की सौतन डोली देवी ही थी।

हत्या के उक्त मामले में बिहार के सनोखर थाना क्षेत्र में रह रही डोली देवी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई 2021 को प्रखंड मुख्यालय के समीप किराए के मकान में रह रही 28 वर्षीय कुमकुम देवी पर खाना पकाने के दौरान नकाबपोश महिला ने चाकू से हमला किया था। देंवघर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

थाना प्रभारी कश्यप गौतम ने बताया कि अनुसंधान के दौरान महिला की सौतन डोली देवी की संलिप्तता सामने आई थी। वह काफी दिनों से फरार चल रही थी। गुप्त सूचना के बाद उसे सनोखर से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।