पहाड़पुर में पत्नी को चाकू मार किया जख्मी
रोमियो पति ने पत्नी को चाकू मार किया घायल
गोड्डा : सदर प्रखंड के जमनी पहाड़पुर गांव की रहने वाली जुबेदा बीबी(32) को उनके पति जाकिर अंसारी ने बुधवार को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जाकिर अंसारी पड़ोस की एक लड़की पर फिदा हो गए। करीब 20 दिन पहले वह लड़की के घर भी गया था। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने जाकिर की जमकर पिटाई भी की थी। उसे सदर अस्पताल में भी भर्ती कराया था। बुधवार को वह फिर उस लड़की के घर जा रहा था। जब पत्नी ने वहां जाने से रोका तो जाकिर ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद वह घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा का ताला लगा लिया। ग्रामीणों ने 108 नंबर डायल कर एंबुलेस बुलाई व फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में भर्ती कर मरीज का उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मरीज की हालत नाजुक है। वहीं सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस जमनी पहाड़पुर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस जाकिर अंसारी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।