ईवीएम व वीवीपैट मशीन से रूबरू हुए मतदाता
मेहरमा लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता को जागरूक करने को ले प्रखंड प्रशासन ने कमर कस ली
मेहरमा : लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता को जागरूक करने को ले प्रखंड प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत विभिन्न बूथों पर जाकर कर्मियों की ओर से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन से मतदाताओं को सभी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बूथों पर राजभाषा सहायक तारिक अनवर एवं बीटीएम सुनील कुमार की ओर से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया और मतदाताओं को आवश्यक जानकारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से मतदान प्रक्रिया की आधुनिक प्रणाली से ग्रामीणों को रूबरू कराया गया । इसके अलावा मशीन की कार्यप्रणाली में बूथों में शिक्षकों को जानकारी मिली। यहां विशेष रूप से महिलाओं को नई चुनावी प्रणाली की जानकारी विस्तृत तरीके से दी गई। महिलाओं ने इसमें विशेष रूचि दिखाई। बैलेट यूनिट, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट से घंटों वोटरों को रूबरू कराया गया। प्राथमिक विद्यालय तरखरवा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगात खुटहरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैनाचक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मानगढ़ सहित अन्य बूथों पर आम ग्रामीण एवं महिलाएं सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।