एक महीना बीतने के बाद भी विनोद का पता नहीं
डुमरिया मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के खटनई गांव निवासी 70 वर्षीय विनोद साह का अबतक पता नहीं चल
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 06:19 PM (IST)
डुमरिया : मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के खटनई गांव निवासी 70 वर्षीय विनोद साह का अबतक पता नहीं चल सका है। इसको लेकर परिजन काफी परेशान हैं। इस संबंध में विनोद साह के पुत्र दिलीप साह ने बताया कि उनके पिता बीते माह के 3 अगस्त को अपनी बेटी के ससुराल पोड़ैयाहाट प्रखंड के मचखार गांव गए थे, जहां 2 दिन रहने के बाद 5 अगस्त को वापस गोड्डा होते हुए अपने गांव जाने की बात कहकर निकले। लेकिन इसके बाद अबतक उनका कोई अता पता नहीं चल पाया है। इस सबंध में मोतिया ओपी थाना में भी आवेदन देकर परिजनों ने विनोद साह की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। इधर खटनई मुखिया घनश्याम महतो ने प्रशासन से उन्हें ढूंढ़ निकलने की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें