राज्यस्तरीय वालीबॉल की सुपर लीग में पहुंची गोड्डा टीम
बालीवाल प्रतियोगिता में रांची ने सिंहभूम को हराया
गोड्डा : गोड्डा के परसोती मैदान में आयोजित 14वां राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका वर्ग में धनबाद ने रामगढ़ को तीन सेटों में 25-19, 25-4, 25-3 से हराया। बालिका वर्ग में चार टीम सुपर लीग में पहुंची। सुपर लीग के प्रथम मैच में रांची ने पूर्वी सिंहभूम को 22-25, 25-15, 23-25, 25-15, 15-12 से हराया। दूसरे मैच में गोड्डा ने धनबाद को 20-25, 26-24, 25-15, 25-19 से हराया, तीसरे मैच में धनबाद ने रांची को 25-22, 25-22, 31-33, 25-23 से हराया, चौथे मैच में गोड्डा ने पूर्वी सिंहभूम को सीधे सेट में 25-18, 25-11, 25-22 से हराया। बीते 17 अक्टूबर से प्रारंभ उक्त प्रतियोगिता का समापन 20 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम ने रामगढ़ को 25-11, 25-13, 25-14 से हराया, हजारीबाग ने पश्चिमी सिंहभूम को 25-15, 25-21, 25-10 से हराया, बोकारो ने पाकुड़ को 25-18, 25-20, 25-23 से हराया, गोड्डा ने देवघर 25-22, 22-25, 15-25, 25-23, 15-12 से हराया, रामगढ़ ने दुमका को 25-12, 25-10, 25-11 से हराया, बोकारो ने पश्चिमी सिंहभूम को 25-9, 25-9, 25-7 से हराया। तीसरे दिन अडाणी फाउंडेशन के सुबोध सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के राजेश कुमार सिंह, चीफ रेफरी संजय ठाकुर, जी मिश्रा, राजीव कुमार मिश्रा, सतीश चौधरी, जे अरुण मूíत, हरे राम, बसंत नायक, रोहित मिश्रा आदि मौजूद थे। वहीं आयोजन समिति की ओर से पुलिस निरीक्षक बलबीर, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार, कन्हैया दुबे, कमलदेव राय, संतोष निराला, शक्ति कुमार, प्रियव्रत परमेश, अबुल, अनिल आदि थे।