Move to Jagran APP

अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों ने गंवाई जान

गोड्डा जिले में शनिवार का दिन काला दिवस रहा। अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने अपनी जान गं

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 06:44 PM (IST)
अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों ने गंवाई जान
अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों ने गंवाई जान

गोड्डा : जिले में शनिवार का दिन काला दिवस रहा। अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई। नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में शनिवार की अहले सुबह 32 वर्षीय बजरंगी राउत का शव ग्रामीण पथ पर मिला। नगर थाना के अवर निरीक्षक तपन पानीग्रही ने बताया कि देर रात या अहले सुबह किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। अभी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर यूडी केस दर्ज किया है। वहीं ललमटिया थाना क्षेत्र में बीते 22 नवंबर से लापता किशोर 15 वर्षीय बीरेंद्र मुर्मू का शव पहाड़ पर एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। स्वजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस ने हत्यारों की खोजबीन कर कठोर दंड देने की मांग की है। जबकि मेहरमा थाना क्षेत्र के बोरमा गांव में 44 वर्षीय अधेड़ चुल्हाय तांती की मौत उसके घर में हो गई। स्वजन इसे स्वभाविक मौत बता रहे हैं।

prime article banner

कुरकुटिया पहाड़ पर लटका मिला किशोर का शव :

ललमटिया : ललमटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुरकुटिया पहाड़ पर शनिवार की सुबह 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बड़ा भोड़ाय निवासी वीरेंद्र मुर्मू के रूप के रूप में की गई। पहाड़ पर शव मिलने की सूचना से अगल-बगल के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी ललित कुमार पांडेय सहायक अवर निरीक्षक इंद्रेश शुक्ला एवं कृष्णा सिंह ने घटनास्थल से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम में गोड्डा भेजा। मृतक वीरेंद्र मुर्मू के पिता लच्छू मुर्मू ने तीन पूर्व थाना में अपने पुत्र की गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया था। वीरेंद्र मुर्मू बीते 22 नवंबर से घर से लापता थे। शनिवार को जब वीरेंद्र का शव मिलने की सूचना मिली तो माता संझली किस्कू एवं पिता लच्छू मुर्मू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माता-पिता ने बताया कि उनके पुत्र की किसी ने बेहरमी से हत्या कर पेड़ पर लटका दिया। वीरेंद्र ललमटिया मिशन स्कूल में दसवीं का छात्र था। वीरेंद्र की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण का सही पता चल पाएगा।

-------

बीमार अधेड़ की मौत

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरमा गांव में शनिवार को 44 वर्षीय चुल्हाय तांती की मौत हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था। घटना की सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप आदित्य गांव पहुंचे। स्वजनों, ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस अवर निरीक्षक ने बताया कि चुल्हाय तांती नशे का आदी था। स्वजनों ने इसे स्वाभाविक मौत बताकर अंत्यपरीक्षण नहीं कराने का आग्रह किया। बताया कि वह काफी गरीब था। इस कारण ग्रामीणों द्वारा आपस में चंदा करके उसका अंतिम संस्कार किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.