सड़क दुघर्टना में तीन व्यक्ति जख्मी
महागामा महागामा थाना क्षेत्र महुआरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घ
संवाद सूत्र, महागामा : महागामा थाना क्षेत्र महुआरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें कि राम भजो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में बाइक सवार 60 वर्षीय शंभू मंडल ओगरी कहलगांव (बिहार) निवासी ने बताया कि हमलोग सुबह ही अपने घर ओगरी से पूजा करने के लिए अपने बेटे राम भजो व गांव का अमित कुमार के साथ एक बाइक से तीनों व्यक्ति बैठकर पथरगामा योगिनी स्थान पूजा करने के लिए गए थे। योगिनी स्थान में पूजा करने के बाद हम लोग घर वापसी के क्रम में महागामा के महुआरा के समीप महागामा एकचारी मुख्य मार्ग में सड़क में गड्डा व मोड़ रहने से अचानक बाइक असंतुलित होकर गड्ढे पानी में चली गई। जिससे हम तीनों गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। वहीं इसकी सूचना जब महागामा थाना को मिली तो अवर निरीक्षक चेतन बेरागी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आटो से घायलों को महागामा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर विवेकानंद ने प्राथमिक उपचार किया। डाक्टर विवेकानंद ने बताया कि राम भजो को गंभीर चोट लगी है। जिससे अभी बेहोशी हालत में हैं। वहीं अमित कुमार को कमर व पैर में हल्की चोटें आई हैं। राम भजो की स्थिति गंभीर देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।