नदी में डूबने से युवक की मौत
मेहरमा : थाना क्षेत्र के डोय ढ़ोलिया नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक का न
मेहरमा : थाना क्षेत्र के डोय ढ़ोलिया नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक का नाम नंदू शर्मा (19) है। वह बिहार के भागलपुर जिला अंर्तगत पीरपैंती अठनियां दियारा गांव का निवासी था। मेहरमा में वह अपने दोस्त के यहां आया था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व स्थानीय लोगों के साथ लापता युवक की खोजबीन की। घटना स्थल से पांच सौ गज दूरी पर उसका शव नदी में उपलाता हुआ मिला। थाना प्रभारी जैनुल आबेदीन ने बताया कि युवक का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, नंदू शर्मा गुरुवार को डोय गांव में अपने दोस्त बीरु यादव के यहां आया था। वह स्नान करने के लिए ढ़ोलिया नदी में अपने दोस्त व गांव के कुछ युवकों के साथ गया। जहां नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव में वह बह गया। दोस्तों ने इसके बाद शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की। जब देर रात तक कुछ पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शुक्रवार को पुलिस को दी। पुलिस व ग्रामीणों के खोजबीन में शव को नदी से बरामद किया गया। विशाखापटनम में करता था मजदूरी :
नंदू के दोस्त बीरू के पिता राजू यादव ने कहा कि नंदू का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। वह इसके पूर्व भी कई बार डोय आया हुआ था। बीरू के नाना घर पीरपैंती के अठनियां दियारा गांव है। जहां वह बचपन से आनाजाना करता था। इसी क्रम में उसकी दोस्ती नंदू से हुई थी। नंदू दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा है। वह अपने पिता के साथ विशाखापटनम में मजदूरी का काम करता था। इन दिनों वह छुंिट्टयों में घर आया था। यहां से देवघर में बाबा के दर्शन को जाने के लिए वह आया था। नंदू के पिता सुरेश शर्मा विशाखापटनम में ही हैं। मां दिल के बीमारी से ग्रस्त है। उसके मौत की खबर सुनकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।