ताला के बाद अब विजय पुलिस के रडार पर
गोड्डा : दुमका के शिकारीपाड़ा में सहदेव राय उर्फ ताला के मारे जाने के बाद गोड्डा, दु
गोड्डा : दुमका के शिकारीपाड़ा में सहदेव राय उर्फ ताला के मारे जाने के बाद गोड्डा, दुमका, पाकुड़ पुलिस अब संताल परगना के सबसे बड़े ईनामी नक्सली विजय दा उर्फ नंदलाल मांझी उर्फ पवित्र दा की तलाश में जुट गयी है। इसके लिए एसएसबी, आइआरबी, डीएपी व राज्य मुख्यालय में मिली जेजे की कंपनी ने बड़ा अभियान शुरू किया है। मालूम हो कि सुंदरपहाड़ी में दो बार पुलिस से हुई मुठभेड़ में विजय दा भी शामिल रहा है जो संताल का सबसे बड़ा ईनामी नक्सली है। जिला पुलिस के रडार पर विजय दा व पीसी दी पहले से ही है जिन्होंने कटहलडीह में पुलिस पर फाय¨रग कर दो जवान को मौत के घाट उतार दिया था। विजय दा मूलरूप से गिरिडीह का रहनेवाला है जिसने संताल में माओवादी नक्सली को गति प्रदान की। इसके बाद गोड्डा, दुमका व पाकुड़ में कई बड़ी घटना को अंजाम दिया। हालांकि, गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी में चार पंचायत तक नक्सली ने प्रभाव बढ़ाया था लेकिन बाद के दिनों में पुलिस के अभियान के बाद गति नहीं मिल पायी यह दावा पुलिस का है। इस दौरान नक्सली कारीडोर सुसनी में एसएसबी कैंप लगाने के बाद काफी हदतक नक्सलियों की गतिविधि पर अंकुश लगी है।