Move to Jagran APP

स्वमी विवेकानंद भारतवासियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत

गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धू

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 07:37 PM (IST)
स्वमी विवेकानंद भारतवासियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत
स्वमी विवेकानंद भारतवासियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत

गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिले के नवनियुक्त एसपी शैलेंद्र वर्णवाल ने शनिवार को गोड्डा कॉलेज के समीप स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने कार्य की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमलोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलने से पूरे देश व समाज का भला होगा। इस दौरान गोड्डा कॉलेज के समक्ष स्थित विवेकानंद की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर विवेकानंद अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगाए। मौके पर झारखंड प्रांत के सहमंत्री सोनी ठाकुर, नगर अध्यक्ष बंशीधर मिश्रा, विभाग अध्यक्ष चंदन तिवारी, किसान परिषद संतोष ¨सह, अध्यक्ष जतिन भरद्वाज, अमित कश्यप, गोपाल साह, राकेश पासवान, मुकेश ठाकुर, सागर ¨सह, ¨बदु यादव, श्याम पंडित, विक्रम भगत, आशीष भारती आदि मौजूद थे। झारखंड विकास युवा मोर्चा के सदस्यों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। मौके पर विकास ¨सह, नीरज ¨सह, सीताराम पंडित, सत्येंद्र मंडल, गोरांग मंडल, राजकिशोर, विक्रम कुमार, लखन झा, विक्की कुमार आदि मौजूद थे। गोड्डा कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर डिबेट का आयोजन किया गया। महागामा : स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा क्लब गंगासागर महागामा द्वारा दुर्गा मंदिर से बाइक यात्रा निकाली गई। युवा क्लब के सदस्यों ने स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि स्वामी जी ने अपने जीवन काल मे देश के युवाओं को जागृत करने का कार्य किया। हम युवाओं को उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देश को आगे बढ़ाने मे अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर अनुज भगत, ¨सटू कुमार, चंदन शर्मा, आदित्य मंडल, सोनू कुमार, मंगल कुमार, दीपक यादव, अमन यादव, अमित कुमार आदि मौजूद थे। ऊर्जानगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं में ऊर्जा का संचार करते हैं। उनके ओजस्वी विचार आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं। इस मौके पर भाजपा के कुंवर गोपाल ¨सह, पप्पू ठाकुर, मुरारी चौबे, निर्मल केसरी, सुदर्शन मंडल, प्रेम कुमार, संतोष कुमार, विशाल कुमार, राकेश कुमार, उषा जायसवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप की नगर अध्यक्षा डॉ अमृता भारती व नगर उपाध्यक्ष रोशन कुमार ने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रीय निर्माण को लेकर ओजस्वी व अनमोल प्रयासों को छात्र युवाओं के बीच अपने संबोधन के माध्यम से रखा। कार्यक्रम में सशक्त युवा सशक्त भारत के नारे को बुलंद किया गया। इस अवसर पर नगर मंत्री सानू कुमार, सह नगर मंत्री आदित्य आनंद, मिलन कुमार, राहुल शर्मा, सुमित कुमार, संजीव कुमार, प्रीति कुमारी, साक्षी कुमारी, महिमा कुमारी, रूचि कुमारी, निक्की कुमारी, ब्यूटी कुमारी, ¨रकी कुमारी, निखत परवीन, सानिया प्रवीण, रंजीत कुमार, अमरजीत कुमार, नीतीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। कस्तूरबा विद्यालय में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मेहरमा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रखंड व कॉलेज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती मनायी गई। इस दौरान छात्र व छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार झा ने छात्र-छात्राओं के बीच स्वामी विवेकानंद के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि भारत को जानने के पहले स्वामी विवेकानंद को जानने व उनकी जीवनी पढ़ने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर कालेज अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, नगर सह मंत्री रविशंकर मिश्रा, मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, शुभम कुमार, गुड़िया कुमारी, सीमा कुमारी, आंचल कुमारी, अरुणा कुमारी आदि उपस्थित थे। बसंतराय : स्वामी विवेकानंद की जयंती प्रखंड में धूमधाम से बनाई गई। मुख्य कार्यक्रम संसाधर आवासीय विद्यालय बाघाकोल में हुआ। विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार ने उपस्थित छात्र छात्रों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। उन्होंने कहा कि उठो जागो और चलो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हुई है। मौके पर शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद थे। ललमटिया : सिद्धू कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर ललमटिया में स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। आचार्य ब्रेन कुमार टुडू ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे भारत देश के लिए आदर्श थे और रहेंगे। उन्हें अपने देश और मातृभूमि के लिए जो लगाव था उससे हमें सीख लेनी चाहिए। खासकर हमारे युवा वर्ग को उनकी जीवनी का स्मरण कर देश धर्म और राष्ट्र के प्रति निष्ठा बनाना चाहिए। मौके पर आचार्य मनीष कुमार उपाध्याय, आशीष रंजन पांडे, मुनेश्वर महतो, रूबी कुमारी, सूरज जायसवाल, प्रह्लाद साह, शालिग्राम पांडेय, संजय पंडित आदि उपस्थित थे। पथरगामा : विवेकानंद आवासीय विद्यालय गांधीग्राम में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 156 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ अजय कुमार ने स्वामी विवेकानंद के फोटो पर फूल माला पहनाकर और पुष्पांजलि देकर किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सौ मीटर दौड़, पें¨टग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि शामिल है। प्रतियोगिता में सफल हुए छात्र छात्राओं को विद्यालय के निदेशक अर¨वद कुमार ने पुरस्कृत किया। मौके पर राकेश झा, कुमोद कुमार, रामा कुमारी, नयन सुमन, इशा, पूनम आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.