उत्कृट सेवा के लिए गोड्डा के एसपी पुरस्कृत
गोड्डा: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलिस अलंकरण दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए जिले के पुलिस क
गोड्डा: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलिस अलंकरण दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए जिले के पुलिस कप्तान राजीव रंजन ¨सह को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें यह पुरस्कार आज मुख्यमंत्री ने रांची में अलंकरण दिवस पर दिया। राज्य भर में 102 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को मुख्यमंत्री ने अलग-अलग पदक से सम्मानित किया है। जिसमें एसपी राजीव रंजन ¨सह उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। जिले में एसपी रहते हुए नवंबर में ही सालभर पूरे हुए है। जहां साल भर में एसपी रहते कई बेहतर कार्य करते हुए पुलिस पब्लिक संबंध को भी बेहतर किया। कार्यकाल में कई बड़े अपराधी को जेल के सलाखों में डालने का काम किया। इसके साथ ही कई गंभीर मामलों सहित संप्रदायिक सौहार्द को बेहतर करते कुछ जगह पर खराब माहौल को बेहतर करने का काम किया। आम जनता में भी पुलिस कि पैठ बनायी। पर्व त्योहार में भी इस बार जिला पुलिस ने बेहतर काम किया जिसमें एसपी कि भूमिका अहम रही। वही दूसरी ओर ललमटिया थाना प्रभारी जर्नादन ¨सह को भी मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वीरता पदक से सम्मानित किया। जर्नादन ¨सह को यह पदक सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी रहते हुए बेलपहाड़ी पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद चलाये गये अभियान के लिए दिया गया जहां नक्सली की भी गिरफ्तारी हुई थी।