Move to Jagran APP

अमित बोस बने सोशल मीडिया के संयुक्त कोऑर्डिनेटर

गोड्डा : प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की टीम का विस्तार किया गया है। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष मयूर

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 04:15 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 04:15 PM (IST)
अमित बोस बने सोशल मीडिया के संयुक्त कोऑर्डिनेटर
अमित बोस बने सोशल मीडिया के संयुक्त कोऑर्डिनेटर

गोड्डा : प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की टीम का विस्तार किया गया है। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष मयूर शेखर झा ने संताल परगना कांग्रेस सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर प्रणय दुबे की अनुशंसा पर अमित कुमार बोस उर्फ पिनाकी को संताल परगना का संयुक्त को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। प्रणय दुबे ने शुक्रवार की शाम अमित कुमार बोस को नियुक्ति पत्र सौंपा। कहा कि आने वाले समय में सोशल मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी होगी। खासकर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में। ऐसे में कांग्रेस के आइटी सेल को मजबूत होना जरूरी है। उसी क्रम में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमित बोस दो-तीन माह से कांग्रेस के संपर्क में थे। उन्हें यह नया दायित्व दिया गया है है ताकि संताल परगना में कांग्रेस मजबूत हो सके। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अमित बोस ने कहा कि कांग्रेस ने उनपर भरोसा किया है जिसपर वे खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पिछले माह जामताड़ा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रभु मंडल को संयुक्त को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.